फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

रोहित मिश्र Updated Sat, 23 May 2026 07:29 AM IST

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में भर्ती कराया है। रात करीब 12:30 बजे थाना जहांगीरगंज पुलिस और स्वाट टीम तिलकटांडा के पास संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अशोक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह थाना आलापुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बिना नंबर की बाइक, अवैध तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें