अंबेडकरनगर में भोर के समय गैस गोदाम पर सिलिंडर लिए लोगों की कतार लगी रही। सिलिंडर से लदी गाड़ी आने के इंतजार में लोग खड़े रहे। प्रशासन का दावा है कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। 10 हजार से अधिक सिलिंडर मौजूद हैं। इसके बाद भी लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को सुबह 04 बजे से शहर की कई गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर व वितरण स्थलों पर लंबी लाइन लगी रही। गायत्री मंदिर अकबरपुर के निकट 100 से अधिक उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए कतार में लगे रहे। बिना खाना खाए सुबह 04 बजे से लोग सिलिंडर लेने का इंतजार कर रहे थे। 11 बजे के बात उनको पता चला कि सिलिंडर का वितरण नहीं होगा। गैस सीधे घरों में होम डिलीवरी की जाएगी।