प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (ट्रस्ट) की ओर से टीपी नगर स्थित गेस्ट हाउस में चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अनिल कुशवाहा, तुफैल अहमद, विकास शुक्ला, बांके लाल, अशोक अवस्थी और अनीश जायसवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव में प्रत्याशी के रूप में पंकज कीर और अमित सिंह मैदान में हैं। चुनाव को लेकर ट्रांसपोर्टरों में उत्साह देखने को मिला।