फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद कैफ बोले- प्रयागराज के लिए मैं क्रिकेटर नहीं, यहां का बेटा

विनोद सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 05:37 PM IST

जाने माने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इलाहाबाद में मेरी पहचान क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि मोहम्मद तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में है। शहर के लोग मुझे क्रिकेट के खिलाड़ी के रूप में नहीं तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में जानते हैं। कहा कि क्रिकेट हमारी पहचान है। बचपन से ही घर में क्रिकेट देखते आए हैं। कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए। अगर 10 विकेट का टारगेट लेकर चलेंगे तो पांच या चार मिल ही जाएंगे। मोहम्मद कैफ शनिवार को बज्म ए विरासत में आयोजित क्रिकेट टॉक में बातचीत कर रहे थे। उनके साथ रणजी खिलाड़ी रहे आशीष विस्टन जैदी और ज्ञानेंद्र पांडेय ने भी अपने अनुभव साझा किए। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें