गंगा और यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जिले के विभिन्न घाटों पर तैनात गोताखोरों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। दो शिफ्ट में सुबह चार से दोपहर 12 और दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक गोताखोर को लगाया गया है। दशाश्वमेध घाट पर तैनात गोताखोर अमर कुमार बिंद, महेश कुमार निषाद और सनी निषाद ने बताया कि जल पुलिस से मिले दिशा-निर्देशों के तहत काम करते हैं।