मुट्ठीगंज के ऊंचा मंडी इलाके में शनिवार देर रात ऐतिहासिक काली स्वांग कार्यक्रम उस वक्त दहशत में बदल गया जब एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सैकड़ों की भीड़ मौजूद होने के कारण अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 10 से ज्यादा राउंड फायर किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।