संगम नगरी इलाहाबाद में पिछले आठ दिनों से लगातार हो रही बारिश पर अब सियासत शुरू हो गई है। बारिश के चलते जगह - जगह जलभराव होने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा सियासी पार्टियां इस मुद्दे को कैश कराने में जुट गईं हैं। यहां के एक इलाके में सड़कों पर जमा पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज़ में सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया।