रविवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के मौके पर इलाहाबाद में जीरो रोड की आर्य भवन से श्री जगन्नाथ यात्रा महोत्सव समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ की मनमोहक रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा की झांकी में भगवान जगन्नाथ भगवान बलराम और देवी सुभद्रा की मनमोहक मूर्तियां देखकर भक्तजन भगवान की भक्ति में डूबे नजर आए। इस रथयात्रा के दौरान शहर की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ-साथ कई अन्य विशिष्ट जन भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए। ये रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्या गौरी वाटिका पहुंचकर समाप्त हुई।