अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके लिए नगर निगम की ओर से वहीं पर एक कंट्रोल रूम बनवाया गया था। इस कंट्रोल रूम से लगभग 60 कैमरों का नेटवर्क जोड़ा गया था। जिससे आसपास के पूरे इलाके में निगरानी की गई थी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगाह रखी गई। आरएएफ की टुकड़ी भी यहां मुस्तैद रही।