अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड अधिवेशन में महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर विकास पर मंथन किया। इसमें लाल डिकी सर्किल का नाम पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद के नाम पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। नगर आयुक्त ने पार्षदों को डोर टू डोर गाड़ियों, ट्यूबवेल व स्ट्रीट लाइट ऑटोमेशन की आईडी देने के निर्देश दिए। इससे पार्षद वार्ड की सुविधाओं की निगरानी कर सकेंगे।