नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की पुनर्परीक्षा आज है। यह परीक्षा 185 केंद्रों पर है, जिसमें 8,891 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं, केंद्रों पर दिल्ली से नजर रखी जाएगी। ड्रोन का भी इस्तेमाल में होगा। प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और जरूरी फोटो के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अर्द्धसैनिक बल की भी तैनाती रहेगी। इनकी तैनाती को लेकर गोपनीयता बरती गई है।