शुक्रवार को यूपी के अलीगढ़ में AMU के छात्रों ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला। दरअसल ये विरोध प्रदर्शन हाल ही में कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ के दौरान आम नागरिकों की मौत को लेकर निकाला गया। आपको बता दें कि 15 दिसंबर को पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ स्थल पर जमा हुए लोगों को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबलों के कथित गोलीबारी में कई लोग मारे गए थे।