फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Yojana Protest: आगरा से शहर से देहात तक प्रदर्शन, युवकों ने दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम, बाह में बस पर पथराव

Thu, 16 Jun 2022 02:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा के सैकड़ों युवाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग थी कि सेना में भर्ती पुरानी प्रक्रिया के तहत कराई जाए। आगरा में बीते साल हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाए। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी युवाओं को समझाया। इसके बाद युवा हाईवे से हटे। हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाह में कुछ युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए। इधर, दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर में भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे एमजी रोड पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें