फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में युवक की बेरहमी से हत्या, जमीन पर पटका सिर; लाश को देख फट पड़ा परिजनों का कलेजा

Arun Parashar Updated Mon, 11 May 2026 05:01 PM IST

आगरा के धूलियागंज क्षेत्र में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के दौरान उसका सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि हर्ष अपने भाई के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपियों से बात करने पहुंचा था। इसी दौरान दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान हर्ष का सिर जमीन पर दे मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। धूलियागंज के पत्तल गली निवासी हर्ष चौहान का शव दोपहर में घर पहुंचा, तो परिजन का रो तो कर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि बेटा हर्ष अपने दोस्त बादल का विशाल नामक युवक से विवाद होने पर गया था। बादल बातचीत के बाद चला गया। इसी दौरान विशाल का भाई देव अपने साथी अमन तेली के साथ बुलेट बाइक पर आया और बेटे पर हमला कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें