फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नर्सरी में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

अरुन पाराशर Updated Sun, 11 Jan 2026 04:44 PM IST

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव ककुआ स्थित एक नर्सरी में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। नर्सरी के मालिक खेमचंद ने सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही अपनी नर्सरी का गेट खोला तो अंदर 509 वर्कशॉप में तैनात इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक सत्येंद्र कुमार पुत्र नानक चंद निवासी चमरौली ताजगंज का शव रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। पास में ही एक सीढ़ी भी पेड़ पर लगी थी। खेमचंद ने बताया कि उनका दोस्त सत्येंद्र कुमार अक्सर उनके पास आता रहता था। रुक जाता था। शाम को भी वह नर्सरी पर आया था। वहीं पर रुक गया। सुबह खेमचंद नर्सरी पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें