फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो का पहला काॅरिडोर, दिसंबर से सिकंदरा तक कर सकेंगे सफर

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के निर्माण का काम तेज कर दिया है। इसके लिए मशीन और मजदूर भी बढ़ा दिए हैं। इस कॉरिडोर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इससे लोग ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। ये ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो ट्रेन चल रही है। दूसरे चरण में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन अप्रैल से चलने लगेगी। तीसरे चरण में गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। ये दोनों स्टेशन दिसंबर तक बन जाएंगे। ट्रायल करने के बाद ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें