आगरा। सेठ पदमचंद जैन संस्थान में सोमवार को गोधन संवर्धन पर आधारित फिल्म गोदान के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. बृजेश रावत ने कहा कि फिल्म गोदान का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि गाय केवल पशु नहीं, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी है। वक्ता डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि गाय का वैज्ञानिक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व है, किंतु इससे जुड़ी जानकारी आमजन तक नहीं पहुंच पा रही है। फिल्म के माध्यम से लोगों तक यह जानकारी पहुंचेगी। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला दीक्षित, डॉ. दिवाकर तिवारी, शशिकांत, डॉ. वाईके शर्मा, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. श्वेता गुप्ता, अर्पिता दुबे, पूजा और डॉ. स्वाति माथुर उपस्थित रहीं।