आगरा में सोमवार को सुबह से अचानक माैसम बदल गया। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन की ओर से आम लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।