तीन पंप लगाकर लगातार 50 फीट कुएं से पानी निकालने की कोशिश जाती है। एनडीआरएफ के जवान को नीचे उतरने के लिए जैसे ही पंप सेटों को बंद किया जाता है। जवान के नीचे उतरने तक के समय में पानी फिर से कुएं में आ जाता है। एसीपी रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि नीचे गए जवान मुकेश यादव ने बताया कि जब वह दोबारा पानी में उतरे तो नीचे तक उन्होंने मिट्टी को खंगाला। इसके बाद भी कुछ नहीं मिल सका। आशंका है कि पानी के ऊपर उबाल मारने से मिट्टी आ रही है। इस कारण से बच्चे का सुराग नहीं लग पा रहा है।