फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

आगरा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। आगरा के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर तक संचालित की जानी थी। अब इसकी अवधि 5 अक्तूबर से 23 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रत्येक सोमवार को चलने वाली ये ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर शाम 7:40 बजे पहुंचती है और 7:50 बजे रवाना होती है। वापसी में गाड़ी संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा का संचालन भी 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक के लिए बढ़ाया गया है। प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ये ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर रात 8:00 बजे पहुंचती है और 8:10 बजे रवाना होती है। विस्तारित अवधि में ट्रेन निर्माण कार्य के कारण लखनऊ जंक्शन के बजाय ऐशबाग होकर चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें