उटंगन नदी का किनारा इन दिनों चीख और सिसकियों से गूंज रहा है। दशहरा पर यहां लोग देवी प्रतिमा लेकर जयकारों के साथ विसर्जन करने पहुंचे थे, मगर आज मातम है। नदी के गहरे गड्ढे में समा गए कुसियापुर गांव के 12 लोग पूरे इलाके को गमगीन कर गए। रविवार को पांचवें दिन सात लोगों की तलाश जारी रही, जिनके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।