फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मजदूर की माैत पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

आगरा के फतेहाबाद में तहसील रोड पर सोमवार सुबह एक मकान में कार्य कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजन ने फिरोजाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में तीन एंबुलेंस सहित बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भगाया। मामले में रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई। कबीरपुरा, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद निवासी श्रीभगवान किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटा नीरज (22) सोमवार को चाचा मोहर सिंह, रिश्तेदार दाताराम सहित अन्य के साथ फतेहाबाद तहसील रोड पर प्रहलाद गुर्जर के मकान में मजदूरी कर रहा था। सुबह 9:30 बजे नीरज छत पर सीमेंट घोलने गया। वह मकान के करीब से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें