फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhirendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 10:25 PM IST

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का बृहस्पतिवार को 14वें दिन भी पालीवाल परिसर में धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि प्रोन्नति, संविदाकर्मियों को स्थायी करने, कर्मचारियों के जीपीएफ पर बैंकों से उचित ब्याज दिलवाने समेत अन्य मांगों के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। दो सप्ताह से धरनारत हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। धरने में संतोष यादव, शिवगोविंद भदौरिया, संजय चौहान, विक्रम चौधरी, निखिल शर्मा, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें