आगरा। लोहामंडी के आलमगंज में पानी की टंकी के सामने हुए चार फीट गहरे गड्ढे को एक दिन बाद भी न भरने पर सपा नेताओं ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। सपा नेता विनय अग्रवाल, सतीश चाहर और पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने गड्ढे का पूजन कर आरती उतारी और फूल अर्पित किए। सपा नेताओं ने गड्ढे से प्रार्थना करते हुए कहा कि जनता पर कृपा करना, किसी को नुकसान मत पहुंचाना। विनय अग्रवाल ने कहा कि सड़कें खोखली हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी लोहामंडी में गड्ढे की पूजा कर प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद में एक हजार करोड़ रुपये बर्बाद किए जा चुके हैं। पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने कहा कि नगर निगम कार्यालय के सामने गड्ढा है लेकिन एक दिन बाद भी नही भरा गया। इस दौरान टीटू पंडित, मौनी पारेख, अशफाक अहमद, राजकुमार माहौर, मोहित यादव, हिमांशु यादव, पंकज गोयल मौजूद रहे।