फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में भीषण हादसा, एंबुलेंस ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की माैत

Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 04:41 PM IST

आगरा के बोदला-अछनेरा रोड पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी में शनिदेव मंदिर के पास रविवार सुबह एम्बुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को लेकर भाग गया। चौकी इंचार्ज बिचपुरी के मुताबिक मृतक नेमसिंह 36 वर्ष पुत्र रोशन और शिवम 14 वर्ष पुत्र नेमसिंह हैं। वहीं, कांता, निखिल और प्रशांत घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एस एन अस्पताल भिजवाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक क्षेत्र के गांव सदरवन के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में रहते थे। ऑटो में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें