आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र की सौंठ की मंडी में एक्टिवा सवार दो भाइयों को घर के लिए यू टर्न लेते समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे का वीडियो सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक की गति 80 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही होगी, जिसकी वजह से चालक बाइक को रोक नहीं सका। हादसे में एक्टिवा सवार बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।