फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर सीकरी। आगरा-भरतपुर मार्ग पर बालाजी ढाबे के पास ट्रक की टक्कर से ट्रेलर चालक घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र निवासी रहड़ भंवरलाल जाट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र गजराज जाट ट्रेलर से राजस्थान से कानपुर, उत्तर प्रदेश माल खाली करने जा रहा था। तीन सितंबर की रात करीब 11 बजे आगरा-भरतपुर रोड पर बालाजी ढाबे के पास ट्रेलर के आगे चल रहे ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगाये जिससे ट्रेलर ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गजराज ट्रेलर में पीछे की ओर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। परिजनों ने उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें