आगरा के कागाराैल कस्बे में विद्युत व्यवस्था से परेशान व्यापारियों ने बाजार बंदकर प्रदर्शन किया। कस्बा के रघुनाथ जी मन्दिर प्रांगण में रविवार को विद्युत विभाग के विरोध में धरने पर बैठ गए। व्यापारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं।