आगरा के बरौली अहीर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारी 13 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बसई की अवैध मंडियों के साथ कलुआराम मंडी को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने जल्द फैसला नहीं लिया तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे।