फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संवाद कार्यकम में ताजगंज के व्यापारियों ने बताई समस्याएं, पर्यटकों के लिए की ये मांग

अरुन पाराशर Updated Fri, 19 Dec 2025 10:46 PM IST

ताजगंज 500 मीटर बाजार कमेटी ने ताजगंज में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने पर्यटकों के लिए बेहतर शौचालय बनवाने, डिस्पेंसरी को नए सिरे से बनवाने, पर्यटकों के लिए फैसिलिटी सेंटर बनाने और साफ सफाई करवाने की मांग की। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के प्रचार के लिए स्थान तय करने की भी मांग की। व्यापार कमेटी के पदाधिकारी ने घर और दुकान की मरम्मत के लिए अनुमति देने को भी कहा। कमेटी पदाधिकारी बोले कि 500 मीटर के क्षेत्र में मरम्मत करना भी आसान नहीं है, इससे दुकान और मकान दुकान जर्जर हाल में हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने उनकी मांगों को मानते हुए समाधान कराने के लिए भरोसा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें