आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के विद्युत उपखंड पर स्मार्ट मीटर समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को लेकर उपभोक्ता विद्युत उपखंड बाद पहुंचे। इस दौरान स्मार्ट मीटर संबंधित कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर जाकर समाधान कराया गया, नगला माकरोल के सुनील कुमार ने बिल संबंधित शिकायत की थी। वहीं गढ़ी नौहवार के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बिल अधिक आया था जिसका विभाग ने समाधान कर दिया है। एक अन्य शिकायत सैंथिया स्टेट की रहने वाली सुमन कुमारी ने की जिनकी बिल का संशोधन कराया गया। क्षेत्र के सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड मीटर की तरह काम कर रहे है। उपखंड अधिकारी(बाद) विशाल भारद्वाज ने बताया कि विद्युत उप केंद्र बाद पर स्मार्ट मीटर संबंधित तीन शिकायतें मिली थी जिनमें मौके पर जाकर समाधान कराया गया है।