आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने और विरोध पर तमंचा दिखा धमकाने वाले एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा थाना ने बताया कि नगला अजीता निवासी मनीष उर्फ मनिया को सेंट्रल पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। वह महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणी करता था। कोई महिला विरोध करती थी तो उसे डराने के लिए तमंचा और कारतूस अपने पास रखता था। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।