फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक ट्रेन शुरू, आगरा समेत इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन विशेष फेरा सोमवार से शुरू हो गया। ट्रेन का आगरा कैंट स्टेशन पर भी ठहराव होगा, जिससे आगरा मंडल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नियमित संचालन 12 जुलाई से नांदेड़ और 14 जुलाई से टनकपुर से शुरू होगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 05012 सोमवार सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होकर शाम 5:40 बजे मथुरा जंक्शन, शाम 7:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और शाम 7:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:10 बजे धौलपुर, रात 9:55 बजे ग्वालियर, रात 11:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। नियमित संचालन में ट्रेन संख्या 17631 प्रत्येक रविवार रात 9:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 9:55 बजे टनकपुर के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 17632 प्रत्येक मंगलवार शाम 5:50 बजे आगरा कैंट आएगी और शाम 5:55 बजे नांदेड़ के लिए चलेगी। ट्रेन नांदेड़, पूर्णा, अकोला, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, खटीमा होते हुए टनकपुर तक जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें