फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रतियोगिता में तैराकों का शानदार प्रदर्शन, तीश्या, अर्णव और डॉ. मुदित रहे अव्वल

Arun Parashar Updated Thu, 16 Jul 2026 05:25 PM IST

आगरा क्लब लिमिटेड के खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शैलेश कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि आरबी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे प्रभावी साधन है। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की लड़कियों में तीश्या भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-12 वर्ग की 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में आदिश्री गुप्ता और सुमेधा अवस्थी ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग में अंडर-12 के आर्यमन सिंह तोमर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग की 25 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अर्णव कुमार सबसे तेज तैराक रहे। अंडर-10 वर्ग में गौरांश गुप्ता और मीवान खुराना ने भी अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। खुली महिला वर्ग की 25 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सारा कौशल विजेता रहीं। वरिष्ठ वर्ग में डॉ. मुदित खुराना ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और कर्नल केएस अहलूवालिया संयुक्त रूप से विजेता रहे। महिला वर्ग में डॉ. रूपाली खुराना और नीलम भारद्वाज ने अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान आगरा क्लब ने विभिन्न आयु वर्गों में सर्वश्रेष्ठ तैराकों को भी सम्मानित किया। सदस्यों में गौरांश गुप्ता, सायशा गर्ग, आर्यमन सिंह, तीश्या भगत, सुमेधा अवस्थी, अर्णव कुमार, दर्श कुमार सिंह, मान्या शाह, अजय वीर सिंह, शैलेश कुमार पांडेय, कर्नल केएस अहलूवालिया, नीलम भारद्वाज, डॉ. मुदित खुराना और डॉ. रूपाली खुराना को सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। गैर-सदस्य वर्ग में रियान जैन, शिवी त्यागी, आरव अग्रवाल, स्वास्तिक विशाल, आराध्या गुप्ता, ईश्वरी निलेश, संगीता सिसोदिया, तोशान गुप्ता और रुद्राक्षी राठौर को सम्मानित किया गया। इस दौरान शशि नागेंद्र प्रताप, राहुल पालीवाल, कर्नल धर्मेंद्र यादव, किंशुक कुमार, आजाद भगत सिंह, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. सिंह, महेश नौटियाल, शशि जैन आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें