आगरा। थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह भदौरिया 13 साल बाद जेल से रिहा हो गया। इसकी जानकारी पर शाहगंज पुलिस ने उसका सत्यापन कराया। सुधीर सिंह भदौरिया मूलरूप से शमसाबाद के धिमश्री का रहने वाला है। वह थाना शाहगंज क्षेत्र में रहने लगा था। उसने 24 अगस्त 2013 को मध्य प्रदेश के खंडवा से प्रॉपर्टी डीलर राकेश जैन को अगवा किया था। परिजन से पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। उनके पास वायरलेस सेट भी थे।