फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दरोगा बोला, तुम 30-30 करवा दो...सबका ठेका थोड़ी ले रखा है

फतेहाबाद (आगरा)। 30-30 तुम करवा दो... सबका ठेका थोड़ी ले रखा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक दरोगा का ऑडियो वायरल हो गया। इसमें दरोगा पर गोलीकांड के मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी दरोगा धीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी फतेहाबाद को जांच सौंपी गई है। ऑडियो के मुताबिक, गोलीकांड के मामले में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान व्यक्ति ने दरोगा से मदद करने की बात कही और दूसरे मोबाइल से बातचीत रिकाॅर्ड कर ली। आरोप है कि दरोगा ने उससे रुपये की मांग की। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ऑडियो में गोलीकांड के मामले में दरोगा पर आरोप लगे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें