फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, 4 मई को जन आक्रोश रैली

Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 01:14 PM IST

आगरा। स्मार्ट मीटर और टोरंट पावर के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़कों उतरने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता 4 मई को जन आक्रोश रैली निकालेंगे। यह फैसला समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने शुक्रवार को जीवन मंडी स्थित एक होटल में बैठक कर लिया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि स्मार्ट मीटर और टोरंट पावर की व्यवस्था सुविधा की जगह शोषण का माध्यम बन चुकी है। सरकार ने आधुनिकता के नाम पर गरीब, मजदूर और किसानों आर्थिक बोझ डाल दिया है। इसका बिलिंग सिस्टम पूरी तरह अपारदर्शी है। यूनिटों के कर्म खर्च करने पर अधिक बिल लिए जा रहे हैं। तीन मई तक सरकार मांगे नहीं मानती है तो आगरा की सड़कों पर हजारों कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन होगा। शब्बीर अब्बास ने कहा कि जब हर चीज खरीदने पर बिल मिलता है, तो प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिल क्यों नहीं। जिस उपभोक्ता का पहले 1500 रुपये का बिल आता था अब वही बिल तीन से चार हजार रुपये आ रहा है। इनके पास न यूनिट का ब्योरा है न कोई और हिसाब-किताब। सरकार जनता को आर्थिक सूली पर चढ़ा रही है। पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी जनता के हक और सम्मान में पीछे नहीं हटेगी। स्मार्ट मीटर जनता को स्मार्ट तरीके से लूटने के लिए लाई गई व्यवस्था का पार्ट हैं। इसे वापस नहीं लिया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से पैदल मार्च, धरना करेगी। जरूरत पड़ी तो अनशन पर भी कार्यकर्ता बैठेंगे, लेकिन इसे व्यवस्था को जनता के शोषण के लिए सहन नहीं करेंगे। इस दौरान वाजिद निसार, लल्ला गुर्जर, फरहान, विजय ठाकुर, विजय ठाकुर, मधुकर अरोरा, मीना वर्मा, रवि मेहरा, फर्रुख सियर, मुन्ना खान अल्वी व अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें