फिरोजाबाद निवासी शिवदत्त गुप्ता (77) की आंखों से दो नेत्रहीनों की दुनिया रोशन होगी। इनके निधन के बाद बेटे संजय गुप्ता और राजीव गुप्ता ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के संजीव गुप्ता से संपर्क कर एसएन मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान कराया। नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों की टीम फिरोजाबाद गई और कॉर्निया प्राप्त की। नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि जल्द ही दो नेत्रहीनों को एक-एक कॉर्निया लगाई जाएगी। कमेटी अध्यक्ष अनिल जिंदल, महासचिव राजीव अग्रवाल, विष्णु जैन, नंदकिशोर गोयल ने औरों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की।