आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध मंगलवार को कार्रवाई की। 10 अवैध निर्माण सील किए।पदम प्राइड में बेसमेंट, दो फ्लैट और तीन रूफटॉप सील किए। सेक्टर-4 ए में भवन संख्या 727 आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण और हिताची कंपनी का ऑफिस सील किया। कंपनी एटीएम में नोट भरती थी। सेक्टर-7 में भवन 815 में तीन दुकानें सील की गईं। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल जीएम खान के अनुसार सभी 10 निर्माणों पर नोटिस जारी किए हैं। बिना मानचित्र स्वीकृति, अवैध कब्जा व अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता नवजोत वर्मा ने टीम के साथ अभियान चलाया।