फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पालीवाल पार्क मार्ग पर लगा जाम, घ्ंटों फंसे रहे स्कूली वाहन; भीषण गर्मी में बच्चों का हुआ बुरा हाल

आगरा में स्कूलों की छुट्टी के बाद वजीरपुरा रोड से निकलना मुश्किल भरा रहा। वाहनों के दबाव के कारण पालीवाल पार्क मार्ग और वजीरपुरा चौराहे पर जाम लग गया। लोगों को कुछ मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट से ज्यादा का समय लगा। बच्चे और अभिभावक गर्मी के कारण परेशान हुए। गर्मी में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जाम की परेशानी रहती है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद वजीरपुरा रोड पर लंबा जाम लग गया। हरीपर्वत चौराहे पर यातायात संचालन करने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। शॉर्टकट के चक्कर में संजय प्लेस से वाहन निकलने की वजह से जाम लगने लगा। सेंट पीटर्स तिराहे से वजीरपुरा चौराहे और पालीवाल पार्क मार्ग पर अधिक दिक्कत हुई। अभिभावक और बच्चों का जाम में गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया। राहगीरों का कहना था कि स्कूलों की छुट्टी के समय में कम से कम आधा घंटे का अंतराल होने पर ही लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें