फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट...आंदोलन की चेतावनी, जानें क्यों नहीं मिला तीन महीने से वेतन

अरुन पाराशर Updated Wed, 07 Jan 2026 07:12 PM IST

आगरा में लोक निर्माण विभाग के 1200 कर्मचारी और अधिकारी पिछले तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे हैं। बुधवार को प्रभावित कर्मचारियों ने प्रांतीय खंड कार्यालय के बाहर कार्य बहिष्कार सभा कर विरोध प्रदर्शन किया। एक सप्ताह में वेतन जारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन का एलान किया। पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार के बीच चल रहे वित्तीय विवाद में व्यवसायिक अदालत ने विभाग का वेतन खाता सीज कर दिया है। यह विवाद 1998 से चल रहा था। ठेकदार के पक्ष में निर्णय होने के बाद भी विभाग ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद अदालत ने पीडब्ल्यूडी का खाता सीज कर दिया है। अक्टूबर से वेतन जारी नहीं हो रहा।कर्मचारी और अधिकारियों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। जिस वजह से उन्हें आंदोलन और कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें