फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विकास भवन पहुंचा पशु मित्रों का प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन को दी ये चेतावनी

Arun Parashar Updated Wed, 19 Aug 2026 11:21 PM IST

ऑल पैरावेट पशु मित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विकास भवन पहुंचा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित मानदेय देने की मांग से संबंधित ज्ञापन दिया। कहा कि पांच सितंबर तक मांगें नहीं मानी गई, तो लखनऊ में धरना देंगे। जिलाध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने बताया कि पैरावेट पशु मित्र कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग कर रहे हैं। इसके लिए 23 जुलाई से सभी पशु मित्र कार्य बहिष्कार किए हुए हैं। इन मांगों पर विभाग के मंत्री ने पिछले साल जुलाई में नियमित मानदेय के निर्देश दिए थे, लेकिन निदेशालय से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संगठन के पदाधिकारी इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश भर से 5 अगस्त को निदेशालय तक पदयात्रा और भूख हड़ताल के लिए गए थे। फिर से विभाग के मंत्री ने एक माह में मांगों को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। अगर 5 सितंबर तक मांग नहीं मानी गई तो प्रदेशभर के पैरावेट पशु मित्र लखनऊ जीपीओ पार्क में भूख हड़ताल करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें