यूजीसी के नए नियम के विरोध में क्षत्रिय महासभा सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खेरागढ़ तहसील कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नए नियम को वापस लेने की मांग करते हुए एसडीएम ऋषि राव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक हरीश त्यागी ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर मुंडन भी कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग को यूजीसी में प्रतिनिधित्व दिया गया है, उसी प्रकार जनरल वर्ग को भी शामिल किया जाए। इस दौरान प्रवेंद्र राठौड़, गजेन्द्र सिकरवार, हरीश त्यागी, रामू सिकरवार, विवेक सिकरवार आदि माैजूद रहे।