फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सदर तहसील में निजी कर्मियों का कार्य बहिष्कार और हंगामा

आगरा। निबंधन भवन सदर तहसील में सोमवार को निजी कर्मियों के कार्य बहिष्कार से रजिस्ट्री का काम ठप हो गया। घंटों पक्षकार परेशान रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर थंब इंप्रेशन व अन्य कार्यों के लिए तैनात निजी कर्मियों ने नहीं किया। उनके समर्थन में अधिवक्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया। शाम 4 बजे कार्य बहिष्कार खत्म हो सका। सदर तहसील में पांच उप निबंधक दफ्तर हैं, जिसमें 20 से अधिक निजी कर्मी कार्यरत हैं। जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी थी। सोमवार को निजी कर्मियों ने कार्य नहीं किया। दिनभर रजिस्ट्री, किरायानामा, दानपत्र नहीं हुए। विरोध में सदर तहसील बार एसोसिएशन महासचिव अरविंद दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप योगेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नए निर्देश प्राप्त होने तक प्राप्त संसाधनों से कार्य कराया जाएगा। इसके बाद निजी कर्मी काम पर लौट आए। एआईजी स्टांप योगेश कुमार ने बताया कि बैनामा का समय दो घंटे बढ़ाया है। चार उप निबंधक शाम 7 बजे और एक उप निबंधक रात 8 बजे तक बैनामा कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें