आगरा के सदर थाना क्षेत्र के नंद प्लाजा में कैफे और मिनी सिनेमा सेंटरों की पूरी मंडी सजी हुई थी। यहां युवक-युवतियां कॉफी और मूवी देखने के बहाने आते थे। बिना आईडी के उन्हें अश्लीलता के लिए अंधेरे केबिन उपलब्ध करा दिए जाते थे। आरोप है कि थाने की पुलिस इस गोरखधंधे पर आंखें बंद किए थी। स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) की सूचना पर बुधवार को गठित टीम ने छापा मारकर केबिनों में 11 जोड़े पकड़े। तीन संचालक भी गिरफ्तार किए गए। सभी प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।