आगरा के थाना एकता पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किसान के साथ हुई लूट की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के ऑटो का इस्तेमाल करते थे। पहचान छिपाने के लिए उस पर दूसरे वाहन की फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए 10 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त ऑटो और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।