फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कल, 4100 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Dhirendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 10:25 PM IST

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 जून को होगी। 54 विषयों की परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4100 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। पीएचडी के नोडल अधिकारी प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं है। 100 प्रश्न आएंगे, जिसमें 30 प्रश्न रिसर्च मेथोडोलॉजी और जनरल एप्टीट्यूड के होंगे। 70 प्रश्न संबंधित विषय के होंगे। ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी। अभ्यर्थी गोला भरने के लिए नीला और काला पेन का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र पर वही फोटो लगाकर लाना होगा, जिसका ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में उपयोग किया था। ये हैं केंद्र: - इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस, दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशनल, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंपस छलेसर, संस्कृति भवन, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, केएम इंस्टीट्यूट।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें