आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी सत्र- 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। अब 15 से 20 मई तक आवेदन किया जा सकता है। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि एचडी प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन बंद कर दिए थे। विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टडी इंडिया पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराई गई है। इसमें पीएचडी के लिए विदेशी छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें भारतीय छात्रों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र-छात्राएं जो पूर्व में आवेदन करने से किन्हीं वजहों से वंचित रह गए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में 55 विषयों में पीएचडी की करीब 1400 सीट हैं, जिसमें 650 पर्यवेक्षक हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।