फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चार्ज करते समय धमाके के साथ फटी पेटीएम मशीन, दुकानदार और बेटा झुलसे; घर में लग गई आग

आगरा के थाना लाेहामंडी के जटपुरा में सोमवार को चार्ज करते समय पेटीएम मशीन धमाके साथ फट गई। इसके साथ ही घर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से दुकानदार भूराका नौ वर्ष का बेटा अरहान भी झुलस गया। पीड़ित के भाई फरमान ने बताया कि रोज की तरह सोमवार सुबह 10 बजे पेटीएम मशीन को चार्जिंग में लगाया था। कुछ देर बाद अचानक धमाके के साथ फट गई। जिससे वहां रखे सामान में आग लग गई। उसे बुझाने के प्रयास में उनके दोनों हाथ झुलस गए। नौ वर्ष का बेटा भी चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची दमकल ने कमरे में लगी आग को बुझाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें