फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला कार्यालय में लगा दो दिवसीय आधार शिविर, सौ से अधिक लोगों ने कराए संशोधन

आगरा के अमर उजाला कार्यालय में डाक विभाग के सहयोग से दो दिवसीय आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसमें शहर भर से करीब सौ से अधिक लोगों के आधार कार्ड में नाम संशोधन, बायोमेट्रिक, जन्मतिथि, नए आधार कार्ड और पते सही किए गए। सिकंदरा डाकखाना सहायक दयालु शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में पहले दिन करीब 55 और दूसरे दिन 48 लोगों के आधार कार्ड में संशोधन किया गया। इसमें 18 साल से नीचे वाले बच्चे सबसे अधिक संख्या में शामिल थे। उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि, बायोमेट्रिक, नाम गलती, आधार कार्ड से लिंक गलत मोबाइल नंबर की समस्या अधिक थीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नए आधार कार्ड बनवाने वाले बच्चों को लेकर उनके परिजन आए। इस शिविर में डाक कार्यालय से ऑपरेटर मनीष जैन और मनोज कुमार ने आधार कार्ड का काम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें